पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेतीबाड़ी के लिए अधिक बजट देने की मांग

खेतीबाड़ी के लिए अधिक बजट देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुलहिंद किसान सभा की बेमियादी भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। बता दें कि सभा की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की गई थी।

मंगलवार को जिला प्रबंधकीय परिसर में सभा के उप प्रधान भूपिंदर साबर, पंजाब के महा सचिव बलदेव सिंह निहालगढ़, जिला महा सचिव हरदेव सिंह बख्शीवाला पंजाब एटक के नेता सुखदेव राम शर्मा ने ऐलान किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगें पूरी की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। जिसके तहत देशव्यापी या संसद के समक्ष सत्याग्रह किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए सभा की राष्ट्रीय कौंसिल की बैठक 2, 3 4 नवंबर को चंडीगढ़ में बुला ली गई है। डॉक्टर स्वामीनाथन किसान कमीशन की सभी सिफारिशें लागू करने, खेती बजट में निवेश बढ़ाने, खेतीबाड़ी के लिए रेल सुरक्षा बजट की तरह केंद्र राज्यों में अधिक बजट रखने, फसली बीमा फसल के नुकसान का पूरा मुआवजा देने, कम से कम सहायक मूल्य देने, स्टॉक रखने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सिस्टम अन्न सुरक्षा यकीनी बनाना, किसानों, खेत मजदूरों, दस्तार पुरूषों महिलाओं को 60 साल की आयु के बाद 3 हजार रुपए मासिक पेंशन देने का कानून संसद में पास की जाए। धरने में निर्मल सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, गुरचरण सिंह, गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।