पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीता हरण का शानदार मंचन देखकर भावुक हुए दर्शक

सीता हरण का शानदार मंचन देखकर भावुक हुए दर्शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीराम लीला वेलफेयर कमेटी सेखूपुरा की ओर से करवाई जा रही रामलीला में सीता हरण का सफल मंचन किया गया। इस मौके कोआपरेटिव बैंक के जिला मैनेजर विशाल गर्ग विशेषतौर पर उपस्थित हुए। मंचन के दौरान सबसे पहले लक्ष्मण की ओर से सरूप नक्खा का नाक काट दिया जाता है, जिसके बाद सरूप नक्खा अपने भाई रावण के पास राम लक्ष्मण की शिकायत लेकर जाती है। इससे क्रोधित होकर रावण सीता का हरण कर लेता है। कमेटी के सरपरस्त राज कुमार अरोड़ा, चेयरमैन प्रकाश काला, प्रधान नरेश गाबा, महासचिव संजीव चोटानी की ओर से मेहमानों को सम्मानित किया गया। मौके पर ज्योति गाबा, मनीश सिंगला, प्रदीप गर्ग, बाल कृष्ण, रमनकांत, परमजीत पम्मा, कमल सेठ, जिम्मी खेतरपाल, जगमिंदर काला, विनोद नागपाल आदि उपस्थित थे।

सेखूपुरा में मेहमानों को सम्मानित करते गणमान्य।

श्री राम लीला वेलफेयर कमेटी सेखूपुरा में सीता का हरण कर ले जाते रावण।