- Hindi News
- एजुकेशन विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुकेश रतनाकर
एजुकेशन विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुकेश रतनाकर
भारतीयवाल्मिकी धर्म समाज भावाधस की बैठक धर्मगुरु डा देव सिंह की प्रधानगी में भगवान वाल्मिकी खोज केन्द्र संगरूर में हुई, जिसमें अश्वनी सहोता, रवि वाली, विक्की सहोता विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके भारतीय वाल्मिकी धर्म समाज भावाधस की ओर से एजुकेशन विंग का गठन किया गया, जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर मुकेश रतनाकर को नियुक्त करके उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। वीर शिव कुमार सोनी को सलाहकार, वीर विजय मानव को संचालक, वीर राज कुमार सहोता राम कुमार विडलान को प्रचार मंत्री, विजय सभरवाल को संयुक्त मंत्री नियुक्ति किया गया है। मौके पर बलवीर सहोता, बबलू, रवि शंकर, अमित गोयल, अमरिंदर सिंह, संदीप कुमार और शैंकी आदि उपस्थित थे।