- Hindi News
- पावरकाॅम मुलाजिमों ने फूंका सरकार का पुतला
पावरकाॅम मुलाजिमों ने फूंका सरकार का पुतला
भास्कर न्यूज |सुनाम (संगरूर)
विभिन्नमांगों को लेकर पावरकॉम के मुलाजिमों ने यहां के 66 केवी ग्रिड पर धरना दिया और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान आक्रोशित मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
उन्होंनें चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें तुरंत स्वीकार नहीं की तो आने वाले दिनों में तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंनें चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें तुरंत स्वीकार नहीं की तो आने वाले दिनों में तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। धरने को संबोधित करते ज्वाइंट फोरम के आगुओं ने कहा कि सरकार लंबे समय से उनकी मांगों को लटकाती रही है। कई बार सहमति देने के बावजूद पावरकाम के अधिकारी उनकी मांगों को लागू नहीं कर रहे हैं। आगुओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया तो अगले महीने डायरेक्टरों के फील्ड में आने पर उनका काली झंडियों से स्वागत किया जाएगा और राज्य स्तरीय तीखा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद मुलाजिमों मे यहां के आईटीआई चौक में पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी। मौके पर हरिंदर सिंह, रघविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरजंट सिंह, सर्बजीत सिंह, संत सिंह, जगमेल सिंह आदि हाजिर थे।
सुनाम में मांगों को लेकर रोष धरना देते पावरकॉम मुलाजिम।