पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को सफाई अभियान के बारे में करवाएं अवगत : उपायुक्त

लोगों को सफाई अभियान के बारे में करवाएं अवगत : उपायुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाईमुहिम में शानदार कार्यशैली दिखाने वाली पंचायतों, नगर कौंसिल, समाज सेवी संस्थाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 अगस्त और 26 जनवरी के राष्ट्रीय समारोह के दौरान विशेष सम्मान दिया जाएगा।

यह विचार डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत की गई बैठक में रखे। डीसी सिद्धू ने कहा है कि देशव्यापी स्वच्छ भारत मुहिम के तहत जिले के सभी शहरों और गांवों में व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई जाए। इसे एक लोक लहर में तब्दील किया जाए। जिले में 25 सितंबर से मुहिम की शुरूआत की जा चुकी है और मुहिम के अंतिम दिन 2 अक्टूबर को सफाई संबंधी शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालयों में सफाई को यकीनी बनाएं। सफाई अभियान एक सप्ताह तक सीमित नहीं है बल्कि अगले पांच साल तक चलेगा। उन्होंने अधिकारियों को पांच वर्ष की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंनें अधिकारियों से अपने क्षेत्र में स्कूलों, कॉलेजों, समाजसेवी संस्थाओं, व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों की बैठक बुलाकर सफाई मुहिम से अवगत करवाने की बात कही। इस मौके पर एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, एडीसी सुखदेव सिंह, नवरीत कौर, अनीता दर्शी, प्रनीत कौर शेरगिल, ईशा सिंगल, अमित बैंबी, काला राम कांसल, राजेश धीमान, अवतार सिंह, जोगिन्द्र कुमार, सुबोध गुप्ता आदि उपस्थित थे।

सफाई मुहिम संबंधी बैठक को संबोधित करते डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू।

विकास कार्यों की गुणवत्ता का ख्याल रखें

संगरूर| डिप्टीकमिश्नर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने सोमवार को जिला प्रबंधकीय परिसर में बैठक हाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक की, जिसमें उन्होंनें कहा कि अधिकारियों की निजी जिम्मेवारी बनती है कि जिले में चल रहे विकास कार्योंं को समय पर पूरा करें और उसकी गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंनें कहा कि सरकार की ओर से शुरू की गई लोक भलाई स्कीमों का लाभ निचले स्तर पर पहुंचाया जाए ताकि हर वर्ग स्कीमों का पूरा लाभ उठा सके। बीडीओ और नगर काउंसिल विभागों की प्रगति का जायजा लेते डीसी ने कहा कि क्षेत्र में नगर काउंसिल और पंचायती जमीनों पर नाजायज कब्जे तुरंत हटाए जाएं। इस दौरान उन्होंनें कहा कि सरकारी जमीनों पर नाजायज कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। जिला शिक्षा विकास कमेटी के अधिकारियों से उन्होंने