- Hindi News
- भाजपा वर्करों ने 12 वार्डों में काउंसिल चुनाव लड़ने की मांग उठाई
भाजपा वर्करों ने 12 वार्डों में काउंसिल चुनाव लड़ने की मांग उठाई
भास्कर न्यूज| सुनाम (संगरूर)
बीजेपीकी मंडल स्तरीय बैठक में पार्टी वर्करों ने मांग उठाई है कि नगर कांउसिल चुनाव में पार्टी इस बार कम से कम 12 वार्डों में चुनाव लड़े। सोमवार को पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष राजीव गर्ग की अगुवाई में हुई बैठक में वर्करों ने कहा कि नई वार्डबंदी के तहत सुनाम में 19 की जगह 23 वार्ड बनाए जा रहे हैं।
लिहाजा पार्टी अपने सहयोगी अकाली दल से ज्यादा सीटों की मांग करे और 12 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़े। बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलभूषण गोयल, प्रेम गुगनानी, राम करण शर्मा और लाजपत राय गर्ग ने वर्करों से नगर काउंसिल चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे अकाली दल के नेताओं के साथ बैठक करके भाजपा को ज्यादा सीटें देने की मांग पूरी मजबूती से रखेंगे। मौके पर प्रेम कुमार, तरसेम कुमार, राज बबली, राजिंदर बंसल, ऋषिपाल, डॉ अशोक कुमार, डॉ उमा शंकर, जरनैल सिंह ढोट, संजीव गोयल, रमन कुमार, चमकीला सिंह आदि हाजिर थे।
सुनाम में भाजपा की बैठक में शामिल पार्टी वर्कर। 29सुनाम1