पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनरों से भेदभाव कर रही है पंजाब सरकार: अरोड़ा

पेंशनरों से भेदभाव कर रही है पंजाब सरकार: अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबस्टेट मिनिस्ट्रीयल पेंशनर्स यूनियन की जिला स्तरीय बैठक जिला पेंशनर्स कार्यालय में हुई। इस अवसर पर यूनियन के राज्य महासचिव जिला प्रधान राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार पेंशनरों के साथ भेदभाव कर रही है। स्वीकृत मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है। जिस कारण पेंशनरों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। इस मौके पर प्रस्ताव पास किया गया कि मिनिस्ट्रीयल पेंशनर्स यूनियन लोक हित मुलाजिमों हितों के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों से तालमेल करके उन्हें सहयोग देगी। इस दौरान मंगत राज, रमेश मिश्रा, सुरिंदर शर्मा, जवाहर लाल शर्मा, सुखदेव शर्मा, सुरिंदर कुमार, जसवीर सिंह खालसा को उनकी बढिय़ा सेवाओं जन्म दिन के लिए सम्मानित किया गया।

मौके पर सीनियर उप प्रधान सुरिंदर सिंह सोढ़ी, जसवीर सिंह खालसा, महासचिव नत्थू लाल ढींगरा, उप प्रधान लाल चंद सैणी, पीपी शर्मा, मंगत राज, जनक राज जोशी, उत्तम मदान, जरनैल सिंह लुबाणा, गुरदीप कौशल, प्रहलाद सिंह, गुरमेल सिंह, ओपी ग्रोवर, अशोक जोशी, जगदीश राए, रमेश चंद्र, बलवीर सिंह, अशोक कांसल, गिरधारी लाल, नरिंदर शर्मा, मुकंद सिंह आदि मौजूद थे।

यूनियन की जिला स्तरीय बैठक के दौरान पेंशनरों को सम्मानित करते साथी।