- Hindi News
- वादाखिलाफी के विरोध में सरकार पर भड़के पेंशनर्स
वादाखिलाफी के विरोध में सरकार पर भड़के पेंशनर्स
सरकारद्वारा पेंशनरों की स्वीकृत मांगें लागू नहीं करने के विरोध में पंजाबभर के पेंशनरों ने 18 फरवरी को संगरूर में वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा की कोठी का घेराव करने का ऐलान किया है।
पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर फ्रंट ने दावा किया है कि पंजाब के लाखों बुजुर्ग 18 फरवरी को सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध संगरूर की सड़कों पर गरजेंगे। घेराव प्रोग्राम की तैयारी को लेकर पेंशनरों द्वारा जिला प्रबंधकीय परिसर में सोमवार को बैठक कर रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला प्रधान अर्जन सिंह महासचिव भजन सिंह ने कहा कि वित्तमंत्री ढींडसा द्वारा 21 जनवरी 2014 को पंजाब के पेंशनरों के साथ बैठक के दौरान 7 मांगों को मंजूर किया गया था परंतु अभी तक मांगों को लागू नहीं किया गया है। जिस कारण पेंशनरों में रोष है।
उन्होंने बताया कि पेंशनर्स पिछले लंबे समय से 1 जनवरी 2014 से 10 फीसदी के हिसाब से 9 माह का बकाया, 1 जुलाई 2014 से 7 फीसदी डीए की किश्त, डॉक्टरी कैशलैस ट्रीटमेंट लागू करने, 50 फीसदी डीए पेंशन में शामिल करने, विभिन्न भत्तों में 25 फीसदी इजाफा करने, वेतन कमीशन की स्थापना करने, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के पेंशनर्स पक्षीय फैसले लागू करने आदि मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन मांगों को सीएम परकाश सिंह बादल भी 9 अप्रैल 2014 को बैठक के दौरान मंजूर कर चुके हैं परंतु अभी तक मांगें लागू नहीं हुई। बैठक में जगदीश शर्मा, मंगत राए शर्मा, गुरदेव सिंह, परशोतम दास, वरिंदर कुमार बाली, तारा सिंह, जीत सिंह, अजैब सिंह भुल्लर, जतिन कुमार, सुरजीत लड्डा, अमरनाथ शर्मा, करनैल सिंह, हरबंस लाल जिंदल, मलकीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे।
संगरूर में सोमवार को जिला प्रबंधकीय परिसर में बैठक कर पेंशनरों से सरकार के खिलाफ जताया रोष।