कलशयात्रा निकाली
सुनाम (संगरूर)|यहां केगीता भवन में स्वामी विश्वात्मानंद महाराज की ओर से शुरू करवाए महाशिवपुराण कथा यज्ञ के उपलक्ष्य में सुहागिनों की ओर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 101 सुहागिनों ने भाग लिया। गीता भवन से शुरू हुई कलशयात्रा बस स्टैंड से होकर पुरानी अनाज मंडी सहित अन्य इलाकों से गुजरी। इस दौरान महिला कीर्तन मंडली ने भजन पेश किए। इस मौके मदन लाल गोयल, महिंदर पाल सिंगला, दीवान चंद गोयल, राजेश सिंगला, हरीश गोयल, हरिदेव गोयल, परमजीत सिंह हंजरा, भोला गोयल, सतीश आदि हाजिर थे।
सुनाम में कलशयात्रा में शामिल स्वामी विश्वात्मानंद जी महाराज।