होनहार खिलाड़ियों काे किया सम्मानित
सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल संगरूर (लड़के) में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विभिन्न मुकाबलों में प्राप्तियों हासिल करने वाले खिलाड़ियों को हैंडबॉल क्लब (राज हाई स्कूल) की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके हरनेक सिंह पूर्व डीईओ ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए दृढ़ इरादे से मेहनत करने की प्रेरणा दी।
प्रिंसिपल बलवंत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने मेहनत लगन से स्कूल का नाम रोशन किया है। मेवा सिंह इंचार्ज नील कोठी ने बच्चों को खेलों के लाभ बताए और मेहनत और ईमानदारी से खेलने की प्रेरणा दी। हैंडबॉल क्लब के प्रधान तरसजीत सिंह सोहियां प्रेस सचिव रोहित कुमार ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। स्टेज सचिव की भूमिका कुलदीप सिंह ने निभाई।
इस दौरान खिलाड़ी कनवरदीप सिंह (रोलर स्केटिंग), सर्बजीत सिंह (तैराकी), सलमान खां (बॉक्सिंग), गुरविंदर सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जगदीप सिंह, स्वर्ण कुमार, सुखचैन सिंह (हॉकी), यशविंदर सिंह (एथलेटिक्स), करण, जगसीर, गुरप्यार (जिमनास्टिक), रणजीत सिंह, अख्तर खां, बलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, रामानंद, जसविंदर सिंह (14, 17 साल हैंडबॉल), कृष्ण सिंह, लवप्रीत सिंह, हनी, हरदीप (19 साल हैंडबॉल) को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विभिन्न मुकाबलों में प्राप्तियों हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।