कार चोरी करता एक काबू
संगरूर | सोहियांरोड पर स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में गत आधी रात के समय दो व्यक्तियों ने जब कारें चोरी करने की कोशिश की तो मौके पर जुटे लोगों ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया। जबकि दूसरा व्यक्ति फरार होने में सफल रहा।
थाना सिटी पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नशे की हालत में दो व्यक्तियों ने वरना कार का शीशा तोड़कर ले जाने की कोशिश की परंतु कार स्टार्ट नहीं हुई। जिसके बाद इन व्यक्तियों ने आई ट्वंटी कार को स्टार्ट कर लिया परंतु लोग इकट्ठे हो गए, जिन्होंने एक व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया। जबकि दूसरा फरार होने में सफल हो गया।
मामले की जांच कर रहे थाना सिटी पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि दो व्यक्तियों बलराज सिंह निवासी इंदरा कॉलोनी गगी निवासी सोहियां रोड संगरूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से बलराज सिंह को गिरफ्तार करके उससे चोरी की कार बरामद कर ली है। जबकि गगी अभी पकड़ से बाहर है।
चोरी के दौरान कार का तोड़ा गया शीशा।