पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने रैंप पर दिखाए अपने जलवे

छात्राओं ने रैंप पर दिखाए अपने जलवे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सुनाम (संगरूर)

हिंदूसभा कॉलेज फॉर वूमेन के 44वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम केआर कंसल मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।

समागम के दौरान छात्राओं जहां सभ्याचार की झलक के साथ साथ मॉडलिंग पेश की, वहीं सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष करके समाज को जागृत किया। छात्राओं के हरियाणवी नृत्य अौर राजस्थानी गीत ‘मोरनी बागां में नाचे ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया। भ्रूण हत्या के खिलाफ कोरियोग्राफी ‘लोको मैंनू जन्म लेन दयो ने सभी को भावुक कर दिया। छात्रा पूजा, नगमा, प्रीत, कोमल, नवजोत, डिंपल शिवानी ने मॉडलिंग पेश की। संस्था के अध्यक्ष जगदीश सिंगला ने बताया कि 1944 से हिंदू सभा संस्था शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रही है। इस दौरान होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके प्रेम शर्मा, सत नारायण, डाॅ. राजदुलारी गर्ग, सुरेश जैन, पवन कुमार आदि हाजिर थे।

सुनाम के हिंदू सभा कॉलेज फॉर वूमेन में मॉडलिंग पेश करती छात्राएं।