पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काव्य संग्रह ‘पींघ सतरंगी’ का लोकार्पण

काव्य संग्रह ‘पींघ सतरंगी’ का लोकार्पण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवालिखारी सभा संगरूर की ओर से खालसा गर्ल्स हाई स्कूल में साहित्यक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके सुरिंदरजीत चौहान जंटी बेताब द्वारा संपादित साझे काव्य संग्रह पींघ सतरंगी, सुखविंदर सुक्खी भीखी प्रीती शैली बालियां द्वारा प्रकाशित किए जा रहे त्रैमासिक पर्चे साहित्यक हुंगारा के नए अंक का लोकार्पण किया गया।

समारोह में पंजाबी के प्रसिद्ध हास्य व्यंग कवि छंद शास्त्री जंग सिंह फट्टड़ ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके सभा के सरपरस्त डाॅ. मीत खटड़ा ने कहा कि यदि कविता को जीवित रखना है तो उसे लोक सरोकारों से जोडऩा होगा। इस दौरान प्रसिद्ध कवि जसपाल सिंह ने भी विचार पेश किए। प्रो. सुलखन मीत, कुलविंदर कौर जोशन कर्म सिंह जख्मी की प्रधानगी में हुए इस समागम के दौरान कवि दरबार भी हुआ, जिसमें सुरजीत देवल, जंगीर सिंह रतन, हितेश गर्ग, भूपिंदर सिंह बोपाराए, सुखविंदर सिंह लोटे, रजिंदर सिंह राजन, गुरप्रीत सिंह सहोता, जगजीत सिंह लड्डा, जग्गी मान, गुरप्रभ सिंह, सुरिंदरजीत चौहान, जंटी बेताब, मीत सकरौदी, सुखविंदर कौर हरियाऊ, प्रीती शैली बालियां, लाभ सिंह झम्मट, अमन गुलाटी वधवा, सुखविंदर सुक्खी भीखी, अवतार सिंह मान, बसंत कुमार, अमिताश, प्रभा ढाणीवाल, गुरविंदर गुरू, हरदीप चौहान, गुरप्रीत भंगू, अमनदीप चावला, वीत बादशाह पुरी, बलजिंदर ईलवाल, सर्बजीत संगरूरवी, जतिंदरपाल सिंह, सेंटी बडरूखां, खुशप्रीत इंसां सुरिंदरजीत कुठाला, डमाणा पाटियां वाली बिंदर सिंह आदि कवियों ने हिस्सा लिया।

संगरूर: काव्य संग्रह पींघ सतरंगी का लोक अर्पण करते हुए साहित्यकार।