- Hindi News
- सरकारी स्कूल के टीचर्स कांस्टेबलों की भर्ती के लिए मुफ्त कोचिंग देंगे
सरकारी स्कूल के टीचर्स कांस्टेबलों की भर्ती के लिए मुफ्त कोचिंग देंगे
संगरूर | कर्मचारीचयन आयोग की ओर से विज्ञापित कांस्टेबलों की 62 हजार से अधिक पोस्टों की भर्ती के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भलवान में निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग इंचार्ज अंग्रेजी के लेक्चरर तरसेम लाल गुप्ता ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल मोती सिंह की अगुवाई में स्कूल के समूह स्टाफ के सहयोग से निष्काम प्रोग्राम के तहत विशेष कोचिंग देने का प्रोग्राम बनाया गया है। योग्य प्रार्थियों के फार्म भरने के बाद पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लगभग 40 प्रार्थियों को इस भर्ती की तैयारी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बॉयो के लेक्चरर मेजर सिंह, कॉमर्स के लेक्चरर प्रेम पाल, मैथ के लेक्चरर अनु गर्ग, पॉलिटिकल साइंस के लेक्चरर हरभजन सिंह, हिस्ट्री के लेक्चरर हरबंस सिंह, फिजिक्स के लेक्चरर बलजीत सिंह, हिंदी मास्टर राजेश कुमार, साइंस मास्टर मघर सिंह, मैथ टीचर सोनिया अंजु बाला, अमनिंदर सिंह पंजाबी मास्टर, बलजिंदर सिंह औलख मनप्रीत सिंह, गगनदीप कौर घुम्मण कोचिंग में सहयोग देंगे। (मनप्रीत)