- Hindi News
- साफ सुथरे अक्स वाले उम्मीदवारों को ही दें वोट: अरोड़ा
साफ-सुथरे अक्स वाले उम्मीदवारों को ही दें वोट: अरोड़ा
संगरूर | पंजाबस्टेट मिनिस्ट्रीयल पेंशनर्स यूनियन की बैठक यूनियन के राज्य महासचिव संगरूर के प्रधान राज कुमार अरोड़ा की प्रधानगी में हुई, जिसमें पेंशनर्स ने मेडिकल भत्ते में इजाफा करने, महंगाई भत्ते की किश्तें जारी करने और वेतन कमीशन की स्थापना करने की मांग की। इस मौके अरोड़ा ने सदस्यों से अपील की कि नगर काउंसिल चुनाव में साफ-सुथरे अक्स वाले, ईमानदार, मेहनती दुख-सुख में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ही अपना कीमती मत दें।