पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यक्ति से चूरा पोस्त और नशीली गोलियां बरामद

व्यक्ति से चूरा पोस्त और नशीली गोलियां बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जाखल (संगरूर)

हिसारसे अमृतसर जा रही रात्रि पैसेंजर ट्रेन में छानबीन करते हुए रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति से चूरापोस्त एवं नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के आधार पर रेलवे पुलिस आरोपी सहित राजस्थान में दबिश देने के लिए रवाना हुई है।

रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी रामफल ने बताया कि रात को हिसार से अमृतसर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की जाखल स्टेशन पर जांच की जा रही थी कि गाड़ी में सवार एक यात्री पर पुलिस को शक हुआ। इस पर व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गांव बढ़ोपुर झुनेरियां बहादुरपुर जिला पटियाला निवासी बलदेव सिंह के रूप में दी। पुलिस ने उसके पास मिले सामान की तलाशी ली तो उसमें से चूरापोस्त एवं नशीली गोलियां बरामद की। इस पर व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लेकर जांच की तो 2 किलो 400 ग्राम चूरापोस्त एवं 40 लोराजीपाम की नशीली गोलियां बरामद की। बलदेव सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने यह चूरापोस्त राजस्थान के राजगढ़ इलाके से खरीदी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की जाएगी।