- Hindi News
- जुर्माना नहीं भरने पर छात्र को डंडे से पीटा
जुर्माना नहीं भरने पर छात्र को डंडे से पीटा
भास्कर न्यूज | सुनाम (संगरूर)
एकनिजी स्कूल के प्रिंसिपल पर प्लस टू के छात्र की डंडे से पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में छात्र के हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित अमृतधारी छात्र का आरोप है कि उसके हाथ में डाला लोहे का कड़ा भी डंडा लगने से टूट गया। जख्मी हालत में छात्र को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
छात्र गुरजिंदर सिंह ने बताया कि वह कुलार गांव के एक निजी स्कूल में प्लस टू में पढ़ता है। वीरवार को उसे प्रिंसिपल ने अपने रूम में बुलाया और पिछले दिनों लगाए एक जुर्माना तुरंत भरने को कहा। लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे और अगले दिन पैसे भरने संबंधी कहा इस पर प्रिंसिपल ने डंडे से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। स्कूल के खेल मैदान तक उसे पीटते हुए प्रिंसिपल ने हाथ पर कई प्रहार किए। घायल हालत में वह घर गया और परिजनों को सारी बात बताई। पीड़ित छात्र के पिता बलविंदर सिंह ने कहा कि उसका बेटा, हाथ लटकाए तथा लडख़ड़ाते घर पहुंचा। नाजुक हालत देखते हुए उसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
छात्रनाम काटने के बाद भी स्कूल में आया : उधरप्रिंसिपल भरत वीर सिंह ने बताया कि छात्र का रिकार्ड आपराधिक किस्म का है। छात्राओं के साथ गलत हरकतें करने के आरोप में कई बार इसका नाम स्कूल से काटा जा चुका है। लेकिन माता पिता छात्र द्वारा गलती स्वीकार करने के बाद इस छात्र को फिर से स्कूल आने की आज्ञा दी गई। कुछ दिन पहले इसने नौवीं कक्षा के एक छात्र को बुरी तरह से पीटा था और स्कूल से इसका नाम काट दिया गया था। लेकिन यह जबरदस्ती स्कूल में आकर उत्पात मचाने लगा और इसी के चलते छात्र को एक दो थप्पड़ लगाकर स्कूल में बाहर भेजा गया था। डंडे से पिटाई करने के आरोप निराधार हैं। जांचमें जुटी पुलिस : एसएचओसदर सरदारा सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मिल गई है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मामले में दोषी पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
सुनाम के सरकारी अस्पताल में भर्ती पीड़ित छात्र पिटाई के दौरान टूटा कड़ा दिखाते पिता।