वार्ड 10 में सफाई अभियान की शुरुआत
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)
पूर्वनगर पार्षद दर्शना कंसल ने वार्ड 10 में सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने घर-घर दस्तक देकर महिलाओं तथा नौजवानों का अपना आसपास स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी है। इसकी शुरुआत पहले अपने घर से करनी होगी। तभी मोहल्ला, वार्ड शहर स्वच्छ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को एकजुट होकर सफाई मुहिम में भागीदारी बनना चाहिए। इससे शहर स्वच्छ हो जाएगा। मौके पर भगवान दास, अमित कंसल समेत वार्ड के अन्य लोग मौजूद थे।