9 लाख ठगी करने पर नामजद
संगरूर|थाना सिटीपुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ 9 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी रघवीर सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा है कि गुरदीप सिंह निवासी ईलवाल ने उससे चार लाख रुपए लिए थे परंतु बाद में जमीन उसकी रजामंदी के बिना आगे किसी को 72 लाख रुपए में बेच दी। इस रकम में से उसके हिस्से 18 लाख रुपए आते थे परंतु गुरदीप सिंह उसे सिर्फ 9 लाख रुपए ही दिए बाकी 9 लाख रुपए उसने नहीं दिए। उसने आरोप लगाया कि गुरदीप सिंह ने उससे 9 लाख रुपए की ठगी मारी है। थाना सिटी पुलिस ने गुरदीप सिंह निवासी ईलवाल के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।