41 गट्टू प्लास्टिक डोर की बरामद
संगरूर|पुलिस ने41 गट्टू प्लास्टिक डोर बरामद की है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्रभजोत सिंह उर्फ बंटी निवासी जुझार नगर प्लास्टिक की डोर बेचने के लिए जनता पेट्रोल पंप के सामने खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी 41 गट्टू प्लास्टिक डोर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।