कैंप में किसानों को साफ सुथरा बीज तैयार के टिप्स दिए
संगरूर| खेतीबाड़ीविभाग ने किसानों को हाड़ी की फसलों की जानकारी देने के लिए गांव थलेस में किसान सिखलाई कैंप का आयोजन किया। जिसकी प्रधानगी डा. अपार सिंह विर्क जिला सिखलाई अधिकारी ने की। उन्होंने किसानों को गेहूं की फसल पर करनाल बंट, कागियारी पीली कुंगी के हमले की निशानियों रोकथाम की जानकारी दी। गेहूं की फसल का साफ सुथरा बीज तैयार करने संबंधी भी किसानों को टिप्स दिए। खेतीबाड़ी अधिकारी डा. जेपीएस ग्रेवाल ने मिट्टी पानी की जांच करवाने, नमूने लेने के तरीके संबंधी जानकारी दी। किसानों को अपने खेतों में घरेलू बगीची फलदार पौधे लगाने की सलाह दी। डा. शहाब अहमद खेतीबाड़ी विकास अधिकारी ने गेहूं, सरसों, छोले आदि फसलों पर तेले, कीड़े-मकौड़े के हमले की निशानियों रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर दर्शन सिंह खेतीबाड़ी सब इंस्पेक्टर, मक्खन सिंह, कर्मजीत सिंह, सरपंच सुखविंदर सिंह, लाल सिंह, गुरजंट सिंह और भोला सिंह आदि मौजूद थे।