बच्चे को समझकर पढ़ाई करवाने से ही मिलेगी कामयाबी : भल्ला
संगरूर | कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने कहा कि मौजूदा समय में बच्चों की पढ़ाई एक बेहद पेचीदा मसला है। बच्चों को समझना बेहद जरूरी है क्योंकि यदि हम बच्चे को पूरी तरह समझकर पढ़ाई नहीं करवाएंगे तो वह किसी भी क्षेत्र में कामयाब नहीं होगा। उनके स्कूल की सबसे पहली कोशिश होगी कि बच्चे को समझा जाए, उसके बाद बच्चे को पढ़ाई में ढाला जाएगा। यदि बच्चा खुद को प्यार करेगा तो दूसरों के प्रति भी वैसी ही भावना रखेगा। समाज में घट रही मानव कद्र कीमतों के कारण बच्चों को नैतिक शिक्षा देनी भी बेहद जरूरी है। बच्चों को सेहतमंद रखना, उनके शौक की कद्र करनी उन्हें सृजनात्मक बनाना स्कूल का मुख्य उद्देश्य होगा। स्कूल में अप्रैल से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।