पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2 दर्जन परिवार भाजपा में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरीपुराके 2 दर्जन परिवारों ने भाजपा के राज्य सचिव एसएस बोर्ड के सदस्य जतिंदर कालड़ा और जिला प्रधान कैप्टन राम सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। कालड़ा कैप्टन राम सिंह ने इन परिवारों को सम्मानित किया। कालड़ा ने परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा।

कालड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार बेईमानी से हर कोई दुखी है। इसे जड़ से खत्म करना समय की मुख्य मांग बन चुका है। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल द्वारा अगले माह गलियां, नालियां सड़कों का काम शुरू करवा दिया जाएगा। कैप्टन राम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश तेज से तरक्की कर रहा है। लोगों को सरकार द्वारा घोषित की गई लगभग 40 योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। मौके पर एसएल चावला, मनजीत सिंह, नरेश गोयल, हरीश टूटेजा, मुकेश शर्मा, अवतार सिंह, जसबीर सिंह, तेजिंदर सिंह, देविंदर सिंह, जसवीर सिंह, सुखदेव सिंह, निर्भय सिंह, विजय कुमार, सतविंदर कौर, जसवीर कौर, दर्शन कौर, परमजीत कौर और मनजीत कौर मौजूद थे।

भाजपा में शामिल होने वाले को सम्मानित करते जतिंदर कालड़ा।

खबरें और भी हैं...