ह्यमून राइट प्रोटेक्शन सैल ने लांच किया एचआरपीसी का लोगो
शहरमें ह्यमून राइट प्रोटेक्शन सैल का गठन किया गया है। मंगलवार को सैल की ओर से एचआरपीसी का लोगो लांच किया गया। इस संबंध में रखे गए कार्यक्रम में शहर के गणमान्यों ने भाग लिया। जानकारी देते हुए सरप्रस्त एडवोकेट कमल आनंद और सैल के प्रधान जेआर सिंगला ने बताया कि सेल का मुख्य मकसद लोगों को जागरूक कर उनके अधिकारों के प्रति अवगत करवाना है।
मौजूदा समय में लोग अंजाने में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के झांसे में रहे हैं जिससे समाज लगातार पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को आरटीआई, आरटीएस संबंधी पूरी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी, ताकि लोग खुद सरकारी कार्यों की समीक्षा कर सकें।
उन्होंने कहा कि शहर में कोई भी व्यक्ति आरटीआई और आरटीएस संबंधी संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है। जल्द ही संस्था का रजिस्टर्ड कार्यालय भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था के साथ करीब 25 सदस्य जुड़ चुके हैं। करीब 100 लोगों को संस्था में शामिल कर जागरूकता की मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर नगर कांउसिल के सीनियर उपप्रधान सरजीवन जिंदल, दीपक जिंदल, महेश कुमार मेशी, रोकी बांसल, ओपी अरोड़ा, प्रफूल कुमार, अमित कुमार लाली, जगन्नाथ गोयल और हैप्पी आदि उपस्थित थे।
एचआरपीसी का लोगो लांच करते हुए कमल आनंद अन्य।