राज कुमार अरोड़ा बने राज्य प्रधान
संगरूर | राजकुमार अरोड़ा को पंजाब स्टेट पेंशनर्स वेलफेयर एसो. का राज्य प्रधान चुना है। जबकि दर्शन सिंह बजाज को राज्य सरप्रस्त, कुलभूषण कंवर को राज्य चेयरमैन, रमन कुमार शर्मा को राज्य महा सचिव, सुखदेव सिंह गिल को राज्य वित्त सचिव, हरनेेक सिंह मावी, विनोद शर्मा, सुनील कुमार को राज्य सीनियर उप प्रधान, केके जिंदल को मुख्य सलाहकार कृष्ण चंद को मीडिया सलाहकार चुना गया है। अरोड़ा ने कहा कि पेंशनर्स एसो. पंजाब के समूह पेंशनरों की मांगों के लिए संघर्ष करेगी।