कैंसर के लक्ष्णों, कारणों, बचाव सुविधाओं की जानकारी दी
सेहतविभाग के मास मीडिया विंग द्वारा गांवों में लोगों को कैंसर के लक्ष्णों, कारणों, बचाव सेहत विभाग द्वारा कैंसर पीडि़तों को मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। जिला बीसीसी विक्रम सिंह जिला कम्यूनिटी मोबेलाइजर दीपक शर्मा ने लोगों को बताया कि कैंसर प्रमुख रूप से तंबाकू, बीड़ी सिगरेट, दूषित पानी, कीटनाशक रसायणिक खादों के इस्तेमाल से होता है। छाती में गिलटियां, मुंह में सफेद दाग, आवाज में भारीपन, मुंह में रसोली, गले में गांठ, दांतों का गिरना, नाक से लगातार खून आना, लगातार कान में दर्द आदि कैंसर के लक्ष्ण हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष फंड के तहत कैंसर पीडि़त व्यक्ति को 1 लाख 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है जोकि संबंधित अस्पताल के खाते में जमा होती है। इस योजना के तहत 17 के करीब सरकारी निजी अस्पताल शामिल हैं। सेहत विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए टोल फ्री मेडिकल हैलपलाईन नंबर 104 डायल कर सकते हैं।
लोगों को जानकारी देते हुए सेहत विभाग के मुलाजिम।