- Hindi News
- National
- प्री प्राइमरी की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने अदाओं से माेहा सबका मन
प्री-प्राइमरी की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने अदाओं से माेहा सबका मन
गोल्डनअर्थ ग्लोबल स्कूल में प्री-प्राइमरी की ग्रुप डांस प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें नर्सरी, एफएस 1 और एफएस 2 के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बच्चों ने एक साथ मिल कर नृत्य पेश किया। बच्चों ने अपनी अदाओं से सबका मन मोह लिया। ललीता बांसल और बिंदू गोयल ने मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित होकर बच्चों का हौंसला बढ़ाया। प्री-प्राइमरी की शिक्षिका शिवानी शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगितायों से बच्चों में आत्म विश्वास की भावना जागरूक होती है। निर्णायक मंडल द्वारा नर्सरी लोटस, एफएस 1 लोटस और एफएस 2 लिली को विजयी घोषित किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह वालिया, प्रधानाचार्या मासूमा सिंघा तथा उपप्रधानाचार्या अनीता सहूँजा ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और आगे आने वाले जीवन में उन्नति की कामना की।
गोल्डन अर्थ ग्लोबल स्कूल में डांस करते हुए बच्चे।