पूल कैंपस रोजगार ड्राइव में 11 स्टूडेंट्स का चयन
भाईगुरदास मैनेजमैंट कॉलेज में विपरो की ओर से एमसीए 2016 बैच पास आऊट के छात्रों के लिए पूल कैंपस रोजगार ड्राईव का आयोजन किया गया। रोजगार ड्राईव में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई मैनेजमैंट कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। कंपनी के डेलीगेटस संजय सिंह जनरल मैनेजर, फरहान खान कैंपस मैनेजर ने संस्था के कैंपस का दौरा किया शिक्षा के क्षेत्र में भाई गुरदास गु्रप के चेयरमैन हाकम सिंह जवंधा द्वारा किए जा रहे प्रय|ों की प्रशंसा की।
चेयरमैन हाकम सिंह जवंधा ने बताया कि 11 छात्रों को बतौर मैनेजमैंट ट्रेनी 2.5 लाख के वार्षिक पैकेज पर चुना गया है। उन्होंने कहा कि भाई गुरदास गु्रप बढिय़ा रोजगार आधारित शिक्षा प्रदान करने में मोहरी रोल अदा कर रहा है। भविष्य में भी छात्रों के सफल भविष्य को तरजीह दी जाएगी।
डीन कॉलेजिज डा. गुनिंदरजीत सिंह जवंधा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों को बढिय़ा कंपनी में अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। उन्होंने छात्रों को पूरी ईमानदारी निष्ठा से नौकरी करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ईमानदारी से ही वह तरक्की की सीढिय़ां चढ़ सकते हैं।