पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुनाम में महिलाओं से छीना झपटी की घटनाएं बढ़ी: बांसल

सुनाम में महिलाओं से छीना झपटी की घटनाएं बढ़ी: बांसल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| सुनामके वार्ड नंबर 14 से पार्षद और कांग्रेस नेता मनप्रीत बांसल ने सुनाम में महिलाओं के कानों से बालियां छीने जाने की बढ़ रही घटनाओं पर चिंता प्रगट की है। बांसल ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं ने महिलाओं में डर का माहौल पैदा कर दिया है। बंसल वीरवार को संगरूर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मनप्रीत बांसल ने कहा है कि सुनाम शहर में महिलाओं के कानों से बालियां छीनने की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। जिस कारण महिलाएं घरों से निकलने में कतराने लगी हैं। पुलिस को शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए।

छीना-छपटी की इस घटनाओं के आरोपियों को काबू कर महिलाओं के डर को समाप्त करना होगा। बांसल ने कहा है कि अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमेशा अपराध में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि अकाली-भाजपा सरकार ने अपराधियों को शह दी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह डगमगा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि कैप्टन अमरिंदर ङ्क्षसह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आने पर अपराध पर काबू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...