पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएसएस वाॅलंटियरों ने कुरीतियों को खत्म करने के नारे लगाए

एनएसएस वाॅलंटियरों ने कुरीतियों को खत्म करने के नारे लगाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसराकॉलेज ऑफ एजुकेशन में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डा. आरके गोयल चेयरमैन आसरा ग्रुप ने किया। उन्होंने छात्रों को समाज सेवा में अधिक से अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कैंप में कॉलेज के 168 छात्रों ने भाग लिया। कैंप के दौरान कॉलेज कैंपस आस-पास के क्षेत्र की सफाई की गई। गांव राजपुरा में चेतना रैली निकाली गई। समाजिक कुरीतियों को खत्म करने के नारे लगाए गए। वातावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाए गए। तर्कशील सोसायटी द्वारा नाटक पेश किया गया। तर्कशील सोसायटी के मुखी डा. राम कुमार ने छात्रों में वैज्ञानिक रूची पैदा करने के लिए प्रभावशाली भाषण दिया। आसरा ग्रुप के मैनेजिंग डायरैकटर डा. केशव गोयल ने बताया कि कैंप के दौरान छात्रों ने खुद रोजाना अपना भोजन तैयार किया।

आसरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गणमान्यों का स्वागत करते प्रबंधक।

खबरें और भी हैं...