आज मनाया जाएगा भिंडरावाला का जन्मदिन
संगरूर| शिअदअमृतसर की ओर से संत बाबा जरनैल सिंह भिंडरावाला का जन्म दिवस 12 फरवरी को फतेहगढ़ साहिब में मनाया जा रहा है। शिअद के राष्ट्रीय जत्थेबंधक सचिव गुरनै सिंह रामपुरा ने बताया कि संगत को ले जाने के लिए साधनों का प्रबंध कर दिया गया है। समूह पंथक गुटों की अोर से आगामी विस चुनाव एकजुट होकर लड़ने संबंधी चर्चा की जाएगी। सरबत खालसा के समय नियुक्त किए गए तख्तों के जत्थेदारों को जेलों से छुड़वाने के लिए भी ठोस प्रोग्राम तैयार किया जाएगा। मौके पर गुरकृपाल सिंह, सिकंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, मेजर सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, गुरसेवक सिंह, सुखदेव सिंह, मघर सिंह, बलवीर सिंह, जगदीप सिंह, दलीप सिंह, जसविंदर सिंह, चमकौर सिंह और अवतार सिंह मौजूद थे।