23 को दिल्ली हेड क्वार्टर में कर्मचारी संघ ने धरना देने का लिया फैसला
एफसीआईवर्ग 4 के कर्मचारी संघ की बैठक बनासर बाग में वीरवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता कुल हिंद प्रधान मंगल नाथ बाली ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मंगल नाथ बाली यूनियन नेता मलकीत सुनाम ने कहा कि 1999 से बिना कारण निकाले गए एफसीआई सिक्योरिटी गार्डों की बहाली के लिए यूनियन पिछले लंबे समय से संघर्ष करती रही है। लेकिन दिल्ली एफसीआई मैनेजमेंट से कई बार बैठक होने के बावजूद टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। जिस कारण फैसला लिया गया है कि दिल्ली एफसीआई की सभी यूनियन मिलकर 23 फरवरी को दिल्ली हेड क्वार्टर में धरना देंगी। यदि फिर भी मांग पूरी नहीं होती है तो यूनियन सदस्य मरणव्रत शुरू करेंगे।
एफसीआई क्लास फोर कर्मचारी संघ की बैठक में शामिल सदस्य।