कैंसर के मुफ्त इलाज की दी जानकारी
अकालडिग्री कॉलेज फॉर वुमेन में एनएसएस विभाग द्वारा होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सहयोग से कैंसर जागरूकता सेमिनार करवाया गया। कैंसर सर्जरी माहिर डाॅ. पूर्वी ने बतौर मुख्य प्रवक्ता शिरकत की। प्रिंसिपल डाॅ. सुखमीन सिद्धू ने उनका स्वागत किया। एडमिन अधिकारी डाॅ. डिंपल ने लोगों को कैंसर के मुफ्त इलाज की सुविधा की जानकारी दी। डाॅ. पूर्वी ने खून का कैंसर, छाती का कैंसर, स्किन कैंसर, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर आदि के बारे में बताया।
महिलाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें शारीरिक परेशानी संबंधी डॉक्टर को खुलकर बताना चाहिए क्योंकि यदि कैंसर का पहली स्टेज पर पता चल जाए तो इस पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। मंच संचालन प्रो. मुखिंदर कौर ने किया।
अकाल डिग्री कॉलेज फॉर वूमैन में डा. पूर्वी को सम्मानित करती डा. सुखमीन सिद्धू।