पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2500 रुपए नहीं करने पड़ेंगे खर्च मुफ्त में चलेगा पता टीबी है या नहीं

2500 रुपए नहीं करने पड़ेंगे खर्च मुफ्त में चलेगा पता टीबी है या नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पताल के टीबी क्लीनिक में स्थापित टीबी टेस्ट मशीन का उद्घाटन वीरवार को सिविल सर्जन डाॅ. सुबोध गुप्ता ने किया। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि सिविल अस्पताल के टीबी क्लीनिक में 2500 रुपए वाला टेस्ट अब बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह मशीन लोगों सिविल अस्पताल के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि बिगड़ी हुई टीबी का पता लगाने के लिए मरीज को एक सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब इस मशीन की मदद से 2 घंटों में ही पता चल जाएगा।

इसके अलावा शुगर, एचआईवी किसी विशेष अंक में टीबी संबंधी जांच के लिए भी यह मशीन सहायक सिद्ध होगी। यह मशीन यूएसए से मंगवाई है। डाॅ. विकास धीर ने कहा कि टीबी का इलाज सरकारी अस्पतालों में बिलकुल मुफ्त किया जाता है।

दो सप्ताह से खांसी, लंबा बुखार, भूख वजन का घट जाना, थूक में खून आना आदि टीबी के लक्ष्ण हैं। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. सुरिंदर सिंगला, एसएमओ डा. बलवंत सिंह, डीएमसी डा. कृपाल सिंह, हरभजन सिंह, गुरसेवक सिंह, परमिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह मौजूद थे।

मशीन का उद्घाटन करते सिविल सर्जन डा. सुबोध गुप्ता।

मरीज का हालचाल पूछते डा. सुरिंदर सिंगला।

डा. सिंगला ने मरीजों का हालचाल पूछा

संगरूर| सहायकसिविल सर्जन डा. सुरिंदर सिंगला ने सिविल अस्पताल की चैकिंग की। उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा करते हुए मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि सेहत विभाग 24 घंटे उनकी सेवा में हाजिर है। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को अस्पताल की साफ-सफाई की ओर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। आम लोगों से अपील की कि वह अस्पताल को साफ रखने में स्टाफ को सहयोग दें। इस मौके डा. बलवंत सिंह, डीएमसी डा. कृपाल सिंह, मालविंदर सिंह, विक्रम सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...