पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंजिश के चलते दो गुट भिड़े 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी

रंजिश के चलते दो गुट भिड़े 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामनगर बस्ती में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई के दौरान 6 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रामनगर बस्ती में दो गुटों के बीच लड़ाई हुई, जिसमें तेजधार हथियारों का इस्तेमाल भी हुआ। लड़ाई का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घायलों में विजय कुमार, अमन कुमार, विजय, सीमा देवी, विक्की कुमार और काका शामिल हैं। जब घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो उस समय भी अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को शांत किया।

थाना सिटी पुलिस के सहायक थानेदार अजैब सिंह ने कहा कि अस्पताल से लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद घायलों के बयान दर्ज करके कानून के अनुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

>घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया तो वहां भी माहौल बना तनावपूर्ण

खबरें और भी हैं...