पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पनग्रेन की ढाई करोड़ की जीरी खुर्द बुर्द करने पर दो नामजद

पनग्रेन की ढाई करोड़ की जीरी खुर्द-बुर्द करने पर दो नामजद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकशैलर में भंडार की गई पनग्रेन की लगभग ढाई करोड़ रुपए की जीरी (धान) खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। जिला खुराक सप्लाई कंट्रोलर की शिकायत पर पुलिस ने शैलर मालिक सहित 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शैलर मालिक फरार है।

जानकारी के अनुसार धान के सीजन के दौरान पनग्रेन द्वारा जीरी की करीब 80 हजार बोरी किसान राइस मिल कनोई में भंडार की गई थी। जिला खुराक सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर ने 14 जनवरी को जब राइस मिल में भंडार किए स्टॉक की चैकिंग की तो उसमें से 38796 बोरियां कम पाई गई। खुर्द बुर्द हुई जीरी की कीमत लगभग सवा 2 करोड़ से लेकर अढ़ाई करोड़ रुपए बनती है।

आरोप है कि राइस मिल के मालिक प्रगट सिंह ने अपने रिश्तेदार संदीप सिंह के साथ मिलकर जीरी अनाधिकारिक तौर पर अन्य निजी राइस मिल वालों को बेच दी थी। ऐसे में प्रगट सिंह ने विभाग के साथ धोखाधड़ी की है।

थाना सदर सुनाम के सहायक थानेदार कमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रगट सिंह उसके रिश्तेदार संदीप सिंह निवासी गांव फंमण सिंह वाला नंदगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संदीप को पकड़ लिया गया है, जबकि प्रगट फरार है।

>एक आरोपी गिरफ्तार, शैलर मािलक फरार, निजी राइस मिल वालों को बेची थी जीरी

खबरें और भी हैं...