किसानी गहरे संकट में इसे बचाने के लिए संघर्ष की जरूरत: बलदेव सिंह
किसानसभा का डेलीगेट इजलास यहां के अनखी भवन में करनैल सिंह काकूवाला की अध्यक्षता में हुआ। इसमें किसान सभा के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह ने कहा कि वतर्मान दौर में किसानी गहरे संकट में है और किसानों को बचाने के लिए संघर्ष की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुल हिंद किसान सभा, देश में सबसे पुरानी एकमात्र ऐसी जत्थेबंदी है जिसकी स्थापना 1936 में लखनऊ में हुई और आजादी संग्राम में योगदान दिया था। अपने जन्म से लेकर जत्थेबंदी ने कई जीत हासिल की हैं। आज के दौर में किसानी गहरे संकट में है और इसके लिए संघर्ष की जरूरत है।
कामरेड हरदेव सिंह बख्शीवाला ने कहा कि किसान मजदूर की दयनीय हालत को लेकर जत्थेबंदी का जिला स्तरीय इजलास 14 फरवरी को संगरूर में और 17 से 18 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय इजलास जीरा में होगा। इस मौके पर 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इजलास में दर्शन सिंह, दलबार सिंह, बृज लाल, करनेल सिंह, मलकीत सिंह, महिंदर सिंह और राकेश शर्मा मौजूद रहे।