राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समागम 13 को
संगरूर | शहीदकिरणजीत कौर एक्शन कमेटी पंजाब की ओर से नन्ही बच्ची रूथ, किरणजीत कौर फरीदकोट और जिला सिंह मुक्तसर की याद में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समागम 13 फरवरी को सुबह 10.30 बजे टीचर होम बठिंडा में करवाया जा रहा है। समागम की तैयारियों को लेकर जिले के ईजीएस/एआईई/एसटीआर अध्यापकों की बैठक यूनियन के जिला प्रधान राजवीर सिंह हरियाऊ मक्खन सिंह तोलावाल की अगुवाई में हुई। तोलावाल ने बताया कि समागम में पूरे पंजाब से बड़ी संख्या में अध्यापक शिरकत करके श्रद्धासुमन भेंट करेंगे।