सीएस ने दी जननी सुरक्षा योजना की जानकारी
सरकारद्वारा हर बच्चे की तंदरूस्ती के लिए शुरू की जननी सुरक्षा योजना के तहत अक्टूबर से दिसंबर 2015 तक 1007 माताओं को आर्थिक लाभ दिया गया है। सिविल सर्जन डा. सुबोध गुप्ता ने बताया कि देहाती क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लाभपात्रियों को सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के लिए 700 रुपए शहरी क्षेत्र में सरकारी संस्था में डिलीवरी के लिए 600 रुपए की सरकारी सहायता दी जाती है। किसी कारण घर में बच्चा पैदा होने की सूरत में महिला को 500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य मकसद डिलीवरी के दौरान माताओं की मौत दर को कम करना था, जिसमें बड़ी कामयाबी मिली है। गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाने घर छोड़ने की मुफ्त सुविधा विभाग द्वारा दी जाती है।
सभी सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी भी बिलकुल मुफ्त करवाई जाती है। दवाएं भी विभाग द्वारा मुफ्त दी जाती हैं।