दीवार फांदकर स्कूल से बंक
संगरूर : सरकारकी लाख कोशिशाें के बावजूद सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊपर नहीं उठ रहा है। शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए गत दिनों जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के अध्यापकों की क्लास भी लगाई थी। फोटो से साफ जाहिर होता है कि सरकारी स्कूलों में अध्यापक बच्चों का कितना ध्यान रखते हैं। सब्जी मंडी के नजदीक स्थित गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र बुधवार दोपहर 12 बजे स्कूल की 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए। -भूपिंदर सुनामी