दिल्ली में धरने की दी चेतावनी
दिल्ली में धरने की दी चेतावनी
संगरूर | भारतीयकिसान यूनियन की बैठक अवतार सिंह की प्रधानगी में गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब में हुई, जिसमें 18 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली रैली संबंधी विचार-किया। अवतार सिंह ने कहा कि संगरूर जिले से 2000 किसान शामिल होंगे। किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित फसल बीमा योजना की निंदा करते हुए मांग की कि प्रीमियम केंद्र सरकार भरे एकड़ को इकाई माना जाए। सरकार स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करे। यदि 17 मार्च से पहले किसान मसले हल नहीं किए तो बेमियादी समय के लिए दिल्ली का घेराव होगा। इस मौके पर गुरदेव सिंह, निर्मल सिंह, सतवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, सरूप सिंह, मेजर सिंह, गुरविंदर सिंह आिद मौजूद थे।