जिला स्तरीय धरना 18 फरवरी को
जिला स्तरीय धरना 18 फरवरी को
संगरूर लालझंडा एफसीआई वर्कर्स एंड पल्लेदार यूनियन संबंधित सीटू की बैठक चमक भवन में इंद्रजीत सिंह की प्रधानगी में हुई। 18 फरवरी को लेबर विभाग संगरूर के दफ्तर के सामने जिला स्तरीय धरना दिया जाएगा। राज्य प्रधान राम सिंह ने कहा कि सरकार लेबर कानून लागू करने से भाग रही है।
पिछले तीन-चार महीने से अदायगी नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की कि ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए, अदायगी चुनी हुई कमेटियों के जरिए की जाए, 3 हजार रुपए पेंशन दी जाए, मंडियों में आराम घरों की व्यवस्था और पीने वाले पानी का प्रबंध किया जाए। इस मौके पर रमेश चंद, अमरीक सिंह, छोटा सिंह, केवल सिंह, मेजर सिंह और भोला सिंह मौजूद थे।