पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा अपने दम पर लड़े विस चुनाव: बडला

भाजपा अपने दम पर लड़े विस चुनाव: बडला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर | भाजपामंडल अमरगढ़ के पूर्व प्रधान हरमनदीप सिंह बडला ने कहा है कि भाजपा हाईकमान को पंजाब में वर्करों की भावना की कद्र करते हुए गठजोड़ से किनारा कर लेना चाहिए।

भाजपा को आगामी विस चुनाव अपने दम पर लडऩा चाहिए। पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक करने वाले वर्करों को चुनाव मैदान में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिअद ने पिछले 9 सालों के दौरान जहां भाजपा वर्करों को नजरअंदाज किया गया है वहीं अकाली विधायकों द्वारा भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लोक-पक्षीय नीतियों के कारण पंजाब में भाजपा का ग्राफ बढिय़ा है। पिछले सालों के दौरान पेंडू वोट बैंक भी भाजपा के साथ जुड़ा है लेकिन यदि भाजपा ने शिअद से अलग होकर चुनाव नहीं लड़ा तो पार्टी को काफी नुकसान होगा इसलिए भाजपा हाईकमान से बिनती है कि शिअद से अलग होकर ही आगामी विस चुनाव लड़ा जाए।

खबरें और भी हैं...