पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान

सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलसप्लाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर दिया है। यहां तालमेल संघर्ष कमेटी की बैठक में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। दर्शन सिंह बेलूमाजरा मालविंदर सिंह संद्धू ने बताया कि जल सप्लाई विभाग अप्रैल से समूह पेंडू जल सप्लाई स्कीमों को पंचायतों के हवाले कर रहा है।

सरकार जहां पंचायतों के जरिए पीने वाले पानी पर सैस लगाने जा रही है, वहीं विभाग में ठेके पर काम काम करते लगभग 3 हजार कर्मचारियों की सेवाओं को खत्म करने की ओर कदम बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जल सप्लाई कर्मचारियों द्वारा 23 फरवरी से संघर्ष छेड़ा जाएगा।

बैठक में जल सप्लाई सेनिटेशन विभाग बचाओ कमेटी का गठन किया गया। चुने गए कन्वीनर मक्खन सिंह, दर्शन सिंह, प्रकाश सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, हरजीत सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को समूह जिलों की बैठकों के बाद 23 से 26 फरवरी को पूरे पंजाब के गांवों में जाग्रति मुहिम सब डिवीजन स्तरीय रैलियां की जाएंगी। 10 11 मार्च को सर्कल स्तर पर रैलियां करने के बाद डीसी को ज्ञापन दिए जाएंगे। यदि फिर भी मसले का हल हुआ तो जल सप्लाई मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के हलके में 18 मार्च को झंडा मार्च किया जाएगा।

तालमेल संघर्ष कमेटी की बैठक में शामिल सदस्य।

खबरें और भी हैं...