पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंकों ने 5625 करोड़ के कर्ज बांटे : गोयल

बैंकों ने 5625 करोड़ के कर्ज बांटे : गोयल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटबैंक ऑफ पटियाला लीड बैंक जिला संगरूर की 165वीं जिला सलाहकार कमेटी की बैठक एडीसी डी रजिंदर सिंह बत्तरा की प्रधानगी में हुई, जिसमें साल 2015-16 की कर्ज योजना के अधीन कर्जों के वितरण सरकार की विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी गई। लीड बैंक संगरूर के चीफ मैनेजर पवन गोयल ने बताया कि साल 2015-16 (तिमाही दिसंबर 2015) तक बैंकों ने तरजीही क्षेत्र में 5625 करोड़ रुपए के कर्ज बांटे हैं।

सबसे अधिक खेतीबाड़ी क्षेत्र में 4869 करोड़ रुपए के कर्ज बांटे गए हैं। जिला संगरूर की जमा राशि 9474 करोड़ रुपए कर्जों की राशि 7441 करोड़ रुपए है। नाबार्ड स्कीम के तहत जिले में अब तक जनरल वर्ग के 1339 सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें से 1192 ग्रुपों के खाते बैंकों में खोले गए हैं 393 ग्रुपों को बैंकों द्वारा कर्ज दिए जा चुके हैं। गोयल ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा दिए गए तरजीही क्षेत्र में कर्जों के लक्ष्य पूरे कर लिए गए हैं।

एडीसी डी ने अधिकारियों से अपील की कि सरकारी योजनाओं को सख्ती से लागू किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बैंकों से कहा कि सुरक्षा के प्रबंधों को पहल दी जाए ताकि अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मौके नरिंदर कौशल एसपी हैड क्वार्टर, संत सिंह जोनल सिक्योरिटी अधिकारी, चरण सिंह महमी एलडीओ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, मनोहर लाल डीडीएम नाबार्ड उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीसी डी रजिंदर सिंह बत्तरा।

मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के कर्ज लें

बैठकके दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि स्कीमों पर चर्चा की गई। पवन गोयल ने कहा कि इन स्कीमों का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी सिक्योरिटी के 10 लाख रुपए तक का कर्ज लेकर कारोबार (फार्म सेक्टर को छोड़कर) शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आईटीआई पढ़ रहे बच्चों कोर्स पास कर चुके बच्चों से संपर्क किया जाए, ताकि वह रोजगार शुरू करने के लिए मुद्रा स्कीम का अधिक से अधिक लाभ ले सकें।

खबरें और भी हैं...