पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसपा ने बैठक कर समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

बसपा ने बैठक कर समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजनसमाज पार्टी की बैठक डा.भीम राव अंबेडकर स्कूल में हुई। जिसमें लोकसभा हल्का संगरूर के इंचार्ज डा.मक्खन सिंह, डा.सरबजीत सिंह खेती, करमजीत सिंह खुड्डीकलां और प्रधान नछतर सिंह पहुंचे।

बैठक में पार्टी के सरप्रस्त स्व:कांशी राम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया। समारोह 15 मार्च को स्टेट स्तर पर अनाज मंडी नवांशहर के पास मनाया जा रहा है। जिसमें बहन कुमारी मायावती पहुंच रहे हैं।

समारोह में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। इस अवसर पर करमजीत सिंह खुड्डी, जग्गा सिंह, गुरकीरत सिंह, लखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, प्रीतम सिंह गिल, दर्शन सिंह, राज सिंह, जगरूप सिंह, मलकीत सिंह, जनक सिंह, बलवीर सिंह, गुरचरन सिंह, बलवीर सिंह, गुरचरन सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...