स्टूडेंट्स को नशा करने की शपथ दिलाई
साइंटिफिकअवेयरनेस एंड सोशल वेलफेयर फोरम ने सोसवा रैड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से सरकारी हाई स्कूल राजोमाजरा में नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके पर डाॅ. एएस मान ने कहा कि सरकार को पंजाब में भी बिहार, गुजरात की तरह शराब पर पूर्ण पाबंदी लगानी चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट्स को नशा करने की शपथ दिलाई।
मोहन शर्मा ने कहा कि 21वीं सदी के पंजाब की नींव शराब, भुक्की, हीरोइन, स्मैक, नशे के कैप्सूलस, शीशियों पर रखी जा रही है। शराब की फैक्ट्रियां 4 से बढ़कर 19 हो गई हैं। जबकि मिल्क प्लांट 30 से घटकर 10 रह गए हैं। यदि नशों के खिलाफ आवाज उठाई तो पंजाब का सर्वनाश हो जाएगा। वृद्ध आश्रम बडरूखां के प्रधान बलदेव सिंह गोसल ने कहा कि सरकार को गांवों में शराब के ठेके बंद करने के प्रस्ताव डालने वाली पंचायतों को सम्मानित करना चाहिए।
डाॅ. रविंदर सिंह ने कहा कि होमियोपैथी दवा नशा छोडऩे में काफी मदद करती है इसलिए सरकार को गांवों में होमियोपैथी डॉक्टरों की सेवाएं लेनी चाहिए। इस दौरान अमरीक सिंह गागा की अगुवाई में बच्चों ने नशों के विरूद्ध नाटक पेश किया। अध्यापक नाजर सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस मौके नायब सिंह और शंकर सिंह मौजूद थे।
सरकारी स्कूल राजोमाजरा में नाटक का मंचन करते छात्र।