पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले यूथ कांग्रेसी

कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले यूथ कांग्रेसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथकांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम कांगड़ा ने बताया है कि चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस की बैठक में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यूथ को आश्वासन दिया है कि विधान सभा चुनावों में टिकट देते समय यूथ का पूरा ख्याल रखा जाएगा। दलित और महिलाओं को भी टिकटें दी जाएंगी।

मोहाली में यूथ कांग्रेसियों पर किए गए लाठीचार्ज और यूथ कांग्रेसियों पर दर्ज किए गए पुलिस केसों पर भी नराजगी जताई गई है। पूनम कांगड़ा ने दावा किया है कि मौजूदा समय में पूरी यूथ कांग्रेस के नौजवानों में पूरा उत्साह है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह से बातचीत करती युकां की प्रदेश सचिव पूनम कांगड़ा।

खबरें और भी हैं...