पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाइना डोर के खिलाफ किया जागरूक

चाइना डोर के खिलाफ किया जागरूक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल की ओर से बच्चों को चाइना डोर के खिलाफ विशेष तौर पर जागरूक किया जा रहा है। स्कूल प्रतिनिधयों की ओर से इस मुहिम के तहत बच्चों को चाईना डोर इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

स्कूल की प्रिंसिपल समृति भल्ला ने कहा है कि बसंत पचमी का पर्व पूरे शहर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। बच्चों और बड़ों की खुशी में कोई बाधा पड़े इसलिए बच्चों को चाईना डोर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। चाईना डोर के इस्तेमाल से कई हादसे हो चुके हैं। सभी को एकजुट होकर चाईना डोर से किनारा करना होगा। मौके पर जसविंदर कौर, मीनाक्षी, धारिका, रवीना, हरप्रीत सिंह, रमनप्रीत कौर, गुरजीत कौर आदि उपस्थित थे।

कैंब्रिज स्कूल का स्टाफ चाइना डोर के खिलाफ जागरूक करता हुआ।

खबरें और भी हैं...