सब्जियों की सेहतमंद पनीरी तैयार करना सिखाया
विशेषज्ञों ने बताया फसल बीजने के अलग-अलग तरीके
केवीके खेड़ी में हुआ 5 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम
भास्करसंवाददाता संगरूर
पंजाबएग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के सब्जी विज्ञान विभाग कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ी ने अनुसूचित श्रेणी के किसानों के लिए सब्जियों की सेहतमंद पनीरी की पैदावार सुरक्षित खेती संबंधी 5 दिवसीय सिखलाई प्रोग्राम केवीके खेड़ी में करवाया।
डा. परमिंदर सिंह ने किसानों को विभिन्न सब्जियों की सेहतमंद पनीरी तैयार करने के साथ नैट हाऊस में टमाटर बैंगन की काश्त के तरीकों को बताया।डा. मनदीप सिंह ने खेती विभिन्नता में सब्जियों के योगदान उनकी काश्त करके प्रति एकड़ अधिक आमदन कमाने के तरीकों की जानकारी दी।
डा. रविंदर कौर ने सब्जियों की सेहतमंद पनीरी बैड प्लाटिंग, पलग्ग ट्रे लिफाफों में तैयार करने की तकनीक पर प्रकाश डाला। डा. गुरप्रीत सिंह ने सब्जियों में नदीनों की रोकथाम, नीची सुरंग विधि छोटी सुरंगों में विभिन्न सब्जियों की काश्त संबंधी जानकारी दी। डा. कमलदीप सिंह ने सब्जियों की सुरक्षित खेती में कीड़ों बीमारियों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी।
किसानों को जानकारी देती हुई खेतीबाड़ी माहिर।
>डाॅ. अशोककुमार ने पनीरी सब्जियां उगाने से पहले मिट्टी पानी को टैस्ट करवाने की महत्ता तरीके बताए।
>इंजी.अपूर्वप्रकाश ने सब्जियों की काश्त में इस्तेमाल मशीनरी तुपका सिंचाई प्रणाली के बारे में बताया।
>डाॅ.सलेशकुमार जिंदल ने सीजन के अनुसार उगाई जाने वाली सब्जियों उनकी प्रमाणित किस्मों की जानकारी दी।
>डाॅ.हरदीप सिंह ने बागबानी विभाग की स्कीमों सब्जियों की खेती के लिए मिलने वाली सबसिडी के बारे में बताया।